Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

शिकायत मिलने पर राजस्व एवं पुलिस विभाग एक साथ मौके पर जायें

गाजीपुर। शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में थाना सैदपुर में फरियादियों की फरियाद सुने । साथ ही शिकायतो को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया। सैदपुर कोतवाली में छह फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतो को लिखित दिया। जिसमें मौके एक का निस्तारण किया गया। अधिकारियों ने शिकायतो के निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिया । जिलाधिकारी ने आवदनो के निस्तारण के लिए गांव की शिकायत जो भी शिकायत आती है तो राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम वहां मौके पर जाकर निस्तारण करेंगे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नही होगी। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सैदपुर, क्षेत्राधिकारी सैदपुर, थाना प्रभारी सैदपुर अन्य पुलिस विभाग से सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Popular Articles