
गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अन्तर्गत थाना भांवरकोल के ग्राम अजईपुर में, थाना नगसर हाल्ट, थाना सादात, दिलदार नगर, मरदह, सादात, रामपुर मांझा, थाना मुहम्मदाबाद के ग्राम वकीलवाडी में, थाना जंगीपुर एवं सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र में कस्बो, बाजारों, स्कूल/कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि के आस-पास मिशन-शक्ति अभियान के तहत महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक किया गया। महिलाओं एवं बच्चियों के सम्मान व सुरक्षा से संबंधित जारी हेल्प लाइन नंबर 1090 वूमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102/108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनसुनवाई पोर्टल, साइबर सुरक्षा से संबंधित, 1930 साइबर हेल्पलाइन एवं ओटीपी, मीडिया लिंक, एस0एम0एस लिंक, वेबसाईट लिंक, एण्ड प्राइवेसी से संबंधित जानकारी दी गई, तथा नए कानून बी0एन0एस0, बी0एन0एस0स0 के बारे में भी जानकारी दी गई।




