
बहरियाबाद (गाजीपुर)। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से एक दिवसीय ग्रामीण खेल लीग सांसद/विधायक खेल महोत्सव का आयोजन बघांव गांव स्थित मिनी स्टेडियम में हुआ। विधान सभा जखनियां के प्रतिभागियों के लिए आयोजित यह प्रतियोगिता तीन वर्गों में हुई। जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शक दिर्घा में उपस्थित लोगों को तालियां बजाने पर विवश किया। प्रतियोगिता में बहरियाबाद तथा हुरमुजपुर क्षेत्र के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। बालिका वर्ग में टीम मैनेजर/कोच नेसार अहमद फैज व रामपलट यादव के नेतृत्व में आईंएसवी एम इण्टर कालेज बहरियाबाद की बालिकाएं ओवर आल चैम्पियन रहीं। जबकि बालक वर्ग में एसवीएम इण्टर कालेज तथा हुरमुजपुर के बालक संयुक्त रूप से ओवर आल चैम्पियन रहे। व्यक्तिगत चैम्पियन का खिताब अर्पिता कुशवाहा ने अपने नाम किया। मुख्य अतिथि के समक्ष हुए सब जूनियर बालक के 100 दौड़ में अनुराग अव्वल रहे। सब जूनियर बालिका के गोला प्रक्षेप अर्पिता कुशवाहा प्रथम, नासरीन द्वितीय। जूनियर बालिका के गोला प्रक्षेप में अनुष्का कुशवाहा प्रथम, आशियाना खातून द्वितीय। सीनियर बालिका के गोला प्रक्षेप नीलू विश्वकर्मा प्रथम स्थान पर रहीं। सब जूनियर बालिका के डिस्कस प्रक्षेप में अर्पिता कुशवाहा प्रथम, ज्योति चौहान द्वितीय। जूनियर बालिका के डिस्कस प्रक्षेप में अनुष्का कुशवाहा प्रथम, जूनियर आंचल कुशवाहा द्वितीय। सीनियर के गोला प्रक्षेप में नीलू विश्वकर्मा प्रथम रहीं। सब जूनियर बालक के गोला प्रक्षेप पवन सोनकर प्रथम, कृष्णा यादव द्वितीय। जूनियर बालक के गोला प्रक्षेप में गोलू यादव प्रथम। सब जूनियर बालक के डिस्कस प्रक्षेप में अभिनव राव प्रथम, अनुराग द्वितीय। जूनियर बालक के गोला प्रक्षेप में आकाश प्रथम, अमित शर्मा द्वितीय। सब जूनियर बालक के लंबी कूद में अभिनव प्रथम, अनुराग द्वितीय।

कुश्ती के 45 किलो भार वर्ग में शिवम यादव प्रथम नीरज यादव द्वितीय, 48 किलो भार वर्ग में अनीश यादव प्रथम सुन्दर यादव द्वितीय, 51 किलो भार वर्ग में प्रियांशु प्रथम रोशन द्वितीय तथा 55 किलो भार वर्ग में अखिलेश यादव प्रथम रामआशीष यादव द्वितीय रहे। सब जूनियर के वालीवाल प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में बेलहरा प्रथम, इब्राहीमपुर द्वितीय तथा जूनियर वर्ग में राजापुर प्रथम और बैरख दूसरे स्थान पर रहा। इससे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उदय प्रताप सिंह ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।एसडीएम अतुल कुमार तथा जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। अखिलेश यादव, किशनचंद, आंचल सिंह, चन्द्रकांत यादव, नेसार अहमद फैज, रामपलट यादव आदि निर्णायक की भूमिका में रहे। अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंदन यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उदयभान सादात उत्तरी के मण्डल अध्यक्ष दिनेश सिंह सिंटू, शिवपूजन आदि मौजूद रहे। अंत में प्रतियोगिता के संयोजक राजन प्रजापति तथा सह संयोजक अशोक पाण्डेय ने आभार प्रकट किया।




