Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

नेता प्रतिपक्ष ने किया मुलायम सिंह यादव वाचनालय का लोकार्पण

गाजीपुर। आदर्श सेवा इंटर कॉलेज नोनहरा में मुलायम सिंह यादव के स्मृति में सभागार एवं वाचनालय का लोकार्पण विधान परिषद सदस्य नेता प्रतिपक्ष लालविहारी यादव ने फीता काटकर किया। उन्होने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही प्रत्येक व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होगा ।यह एक नेक कार्य है नेता जी मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर से दो दिन पूर्व छात्र छात्राओं के लिए वाचनालय का निर्माण किया गया है जो शिक्षा के उद्देश्यों को पूर्ण करेगा। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा कि यह एक महतीय कार्य है जो छात्र छात्राओं के उन्नति और समृद्धि लाने के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा। नेता जी का सपना था की ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे शिक्षा से वंचित न रह पाये। कालेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार सिंह यादव, पूर्व प्रधानाचार्य हनुमान सिंह यादव , ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तुल्ला राइनी, अबरार अंसारी, सुरेंद्र यादव , रामब्रत, संदीप यादव , ओमकार,संदीप सत्या ,कमलेश यादव , जितेन्द्र यादव,रमेश तथा विधालय के शिक्षक और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Popular Articles