Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

लौह पुरुष की जयंती पर नगर में निकली पद यात्रा

जमानियां गाजीपुर । लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर गुरुवार को नगर में पद यात्रा निकाली गई।ह पद यात्रा हिंदू पीजी कालेज से होकर सब्जी मंडी ,स्टेशन बाजार ,कस्बा बाजार होते हुए बड़ेसर गांव स्थित डॉ भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा की शुरुआत हुई। पद यात्रा पांडेय मोड़ स्थित बजरंग आईटीआई परिसर में पहुंचकर सभा में बदल गया।मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। दर्शना सिंह ने कहा कि सरदार पटेल अखंडता,एकता और संकल्प शक्ति के प्रतीक थे। जिन्होंने ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भारत के भविष्य की दिशा तय की। अभिनव सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरदार पटेल के सपनों को साकार करने का कार्य कर रहे हैं।पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल भारत को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया था।वह लौह पुरुष के रूप में जाने जाते है।नपा अध्यक्षजयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि एकता पद यात्रा देश को नया विजन देने वाला बताया,जो युवाओं के ऊर्जा, प्रेरणा और राष्ट्र भावना का संचार कर रही है।इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेंद्र राय, विष्णु प्रताप सिंह,शक्ति सिंह,पंकज राय,अविनाश जायसवाल,माया सिंह,संजीत यादव,अनिल गुप्ता,राकेश राय,बृजनंदन सिंह,राकेश सिंह सहित पांचों मंडल के मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।संचालन सुनील सिंह ने किया।आगंतुकों का आभार नपा चेयरमैन जय प्रकाश गुप्ता ने किया।

Popular Articles