
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा के निर्देश पर लंगड़ा आपरेशन लगातार जारी है। इसी क्रम में करंडा पुलिस ने बड़सरा बाईपास रोड पर बुधवार की देर रात मुठभेड़ के दौरान दो गौ तस्करों के पैर में गोली लगने से घायल हो गये जबकि पुलिस ने चार अन्य तस्करों को गिरफ्तार किया है । तस्करोंके कब्जे से दो तमंचा दो खोखा कारतूस, दो कारतूस,दो पिकअप वाहन, तथा एक बाइक बरामद किया है। जानकारी के अनुसार करंडा सेकंड मोबाइल टीम मेदनीपुर के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से दो पिकअप व एक बाइक चोचकपुर से जमानिया की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने वाहनों को रोकने का प्रयास किया तो बड़सरा चौकी की तरफ भगाने लगे। सेकंड मोबाइल प्रभारी ने मोबाइल से प्रभारी निरीक्षक को सूचना देते हुए गाड़ियों का पीछा करने लगे ।बड़सरा बाईपास रोड पर खुद को घिरा देख पिकअप व बाइक सवार पुलिस टीम पर फायर करने लगे। पुलिस टीम जवाबी फायरिंग किया। गोली दो बदमाशों के पैर में लगी। जिससे घायल हो गये। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने चार अन्य बदमाशों को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम आनापुर सरयां निवासी अजीत गौड़ उर्फ़ रिंकू तथा रामपुर मांझा थाना के रद्दीपुर निवासी संदीप गौड़ बताया। दोनों तस्करों के पैर में गोली लगी है।जबकि बड़ा महादेवा निवासी सर्वजीत गौड़ उर्फ़ बाबू ,मैनपुर निवासी आकाश यादव उर्फ़ शाका, बड़ीबारी सैदपुर निवासी विजय पाल यादव उर्फ़ आदित्य तथा मानिकपुर कोटे निवासी दीपचंद बताया।




