Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

रुपेश रंजन को कुलवन्त शारदा ज्योति “रत्न” से सम्मानित किया

गाजीपुर। शारदा ज्योति समाज परिवार की ओर से बाल दिवस के अवसर पर श्री चित्रगुप्त मन्दिर ददरीघाट में 16 नवम्बर को कुलवन्त शारदा ज्योति “रत्न” वर्ष 2026 का कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश रूपेश रंजन को दिया गया l रूपेश रंजन ने कहा कि दिनेश्वर दयाल एवं उनकी संस्था छात्र छात्राओं को एक मंच प्रदान कर उनके अंतर्निहित प्रतिभाओं एवं गुणों को उजागर कर उन्हें एक सुबुद्ध नागरिक बनने में सहायक भूमिका निभा रही है l संस्था के किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए निरन्तर प्रत्यनशील रहने का सुझाव दिया। जिससे समाज में संस्कार दायित्व कर्तव्य धर्म अनुशासन के प्रति बाल्य युवा वृद्धा सभी निष्ठा से समर्पित हो पालन में तत्पर रहें। जिससे एक सभ्य संगठित आदर्श समाज बन सके l कार्यक्रम का प्रारम्भ  श्री चित्रगुप्त की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया l संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया l

Popular Articles