
गाजीपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन ,मेरा युवा भारत, एनएसएस के संयुक्त तत्वधान में सदर विधानसभा क्षेत्र की पदयात्रा राइफल क्लब से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई लंका मैदान में पहुंची। जहां समापन समारोह हुआ। राइफल क्लब में सरदार वल्लभभाई पटेल एवं भारत माता के चित्र पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय चौधरी, सांसद राज्यसभा डॉक्टर संगीता बलवंत, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय,दीनदयाल परियोजना निदेशक,कपिलदेव उपनिदेशक ने माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि ने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा में सरदार पटेल के चित्र के साथ सजाये गए रथ पर देशभक्ति पूर्ण नारे ,तिरंगा के साथ यात्रा प्रारंभ हुई ।लंका मैदान स्थित सभागार में संजय चौधरी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने न केवल स्वतंत्र भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई बल्कि देश की एकता और अखंडता के लिए जो योगदान दिया वह सदैव याद रखा जाएगा । संजय चौधरी ने कहा कि आज का भारत उनके दूरदर्शी नेतृत्व और मजबूत इच्छा शक्ति का परिणाम है ।उन्होंने युवाओं से आवाहन किया कि वह सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाए तथा प्रधानमंत्री के 2047 के पहले भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में ले आने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं ।राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत ने कहा कि सरदार पटेल का योगदान आज भी भारत की एकता और अखंडता के लिए प्रेरणा स्रोत है । पटेल जी ने एक 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया तथा अखंड भारत की नींव रखी ।उनके आदर्श हमें याद दिलाते हैं कि देश हित को सर्वोपरि रखना चाहिए । इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ,जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय भानु प्रताप सिंह बिजेंद्र राय सुरेश बिंद, लालसा भारद्वाज,राजन प्रजापति, अखिलेश सिंह उपाध्यक्ष,सदर खंड विकास अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी राकेश प्रजापति, शशिकांत शर्मा मीडिया प्रभारी, प्रीति गुप्ता अध्यक्ष नगर, अनुराग, सुभाष चंद्र प्रसाद, कालीचरण चौहान ,राजीव कुमार, सुमन बिंद आदि उपस्थित रहे। संचालन भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद खरवार ने किया।




