Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सेवराई ने कुसी टीम को हराकर ट्रॉफी जीता

दिलदारनगर (गाजीपुर)। स्थानीय गांव स्थित दिनदार मेमोरियल स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित सात दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। इस फाइनल मुकाबले में सेवराई की टीम ने कुसी को हराकर चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान प्रतिनिधि एहसान अहमद व थाना निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने विजेता टीम को ट्राफी दिया।सेवराई ने 5 सेट की गेम में लगातार 2 सेट जीता। कुसी ने अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए तीसरी सेट की गेम जीतकर अपने नाम किया। चौथा सेट का गेम दोनों टीमों की बीच कांटे का खेल चलता रहा। सेवराई के खिलाड़ी ने लॉस्ट स्कोर कर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया।रोमांचक फाइनल मैच में सेवराई की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पांच सेट के मुकाबले में तीन सेट जीतकर विजय हासिल की।

टूर्नामेंट के दौरान क्षेत्र की आठ टीमों ने भागीदारी की। जिसमें कुसी और सेवराई की टीमें अपने बेहतरीन प्रदर्शन के बल पर फाइनल तक पहुंचीं। सेवराई की टीम कुसी की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने कहा कि हार जीत खेल का हिस्सा है। उन्होंने खिलाड़ियों को इसी तरह लगन से खेलते रहने और एक दिन सफलता आवश्यक प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।इस मौके पर गौवास उर्फ लानी,शकीला खान, इमामुद्दीन ऊर्फ बबलू, रणजीत रहे। प्रतियोगिता में अमजद खान ने रेफरी की भूमिका निभाये, जबकि इंजू और एहतराम खान ने कमेंट्री का कार्य किया।

Popular Articles