
कठवामोड़ (गाजीपुर)। नोनहरा पुलिस ने सोमवार को बरार गांव के सिवान में मुठभेड़ के दौरान गो-तस्कर घायल हो गया।उसके पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा,एक कारतूस,एक खोखा, एक फावड़ा तथा गोमांश बरामद किया है। नोनहरा थानाध्यक्ष पवन उपाध्यय और अटवामोड़ चौकी प्रभारी अजय कुमार पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान प्रभारी निरीक्षक को मुखबिर से सूचना मिली कि एक तस्कर बोरे मे गोमांश लेकर बरार के सिवान में जा रहा है।इस सूचना पर पुलिस सिवान में पहुँची। पुलिस देखते ही बदमाश पुलिस पर फायर करने लगे। पुलिस ने अपने को बचाती हुई गोली चलाया। गोली एक बदमाश के बाएं पैर में लगी। दो अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।पुलिस घायल गो-तस्कर को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। पूछताछ में उसने अपना नाम लावा गांव निवासी अतीक अहमद बताया। पुलिस दो अन्य फरार गो-तस्करों की तलाश कर रही है।




