
जमानियां (गाजीपुर)। पुलिस ने बरुइन नहर चौराहा के पास से रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10.568 किग्रा गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब दस लाख रुपये आंकी गई है। उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह हमराहियों के साथ बरूइन नहर चौराहा के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक से दो युवक आते दिखे। पुलिस ने उसे रोका। तलाशा लेने पर झोले में रखा दस किलों गांजा बरामद किया। पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। पूछताछ करने पर दोनों ने अपना नाम बरेसर थाना के चकजैनब निवासी हरिओम जायसवाल तथा कासिमाबाद के मुबारकपुर गंगौली निवासी शिवकुमार बताया। पकड़े गये मादक तस्करों पर कई मुकदमें दर्ज है।




