Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

खेलों में भाग लेने से शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता हैः एसपी

अध्यक्ष कल्याणी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

गाजीपुर। पुलिस लाइन में रविवार को वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 100-200 मीटर रेस, रिले रेस, रस्सा कशी, कुर्सी दौड़, नींबू- चम्मच दौड़ आदि प्रतियोगी एवं मनोरंजक खेल हुए । पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवार के कल्याणार्थ एक समर्पित संस्था के रुप में कार्यरत पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन, “वामा सारथी” की पदेन अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की पत्नी कल्याणी के निर्देशन में पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में पुलिस परिवार के बच्चों की शारीरिक और मानसिक क्षमता को विकसित करने और उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने कहा कि खेलों में भाग लेने से शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है और यह बच्चों के शैक्षणिक एवं मानसिक प्रदर्शन को भी बेहतर बनाने में मदद करता है ।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पदेन अध्यक्ष ने ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सभी खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 100 मीटर रेस (बालक, उम्र 06-10 वर्ष)प्रथम शेखर, द्वितीय आरूष, तृतीय अंश कुमार, 100 मीटर रेस ( बालिका, 06-10 वर्ष ) प्रथम ईशानी शुक्ला, द्वितीय श्रेजल, तृतीय निधी कुमारी,100 मीटर रेस (बालक, 11-15 वर्ष)प्रथम  रोशन , द्वितीय  आयुष एवं तृतीय उत्कर्ष,100 मीटर रेस (बालिका, 11-15 वर्ष)में प्रथम रिया सिंह , द्वितीय निर्मल, तृतीय आर्या,200 मीटर रेस (बालक) में प्रथम आकाश, द्वितीय युवराज, तृतीय संयम, 200 मीटर रेस (बालिका)में प्रथम  ईशान्वी,रिले रेस (बालक) प्रथम  प्रिंस, द्वितीय युवराज, तृतीय दिव्यांश,रिले रेस (बालिका)प्रथम स्थान रिया,  निधि, सृष्टी, वैष्णवी,कुर्सी दौड़ (बालक) प्रथम  कृष्णा, द्वितीय आयांश, तृतीय शेखर,कुर्सी दौड़ (बालिका) में  प्रथम ईशानी, द्वितीय सुप्रिया कुमारी, तृतीय किंजल, नींबू-चम्मच (दौड़) में प्रथम  अभिनव, द्वितीय अयांश दुबे तथा  तृतीय आकाश रहे।इस मौके पर अधिकारी व कर्मचारी पुलिस परिवार मौजूद रहे।

Popular Articles