
दुबिहां (गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के बाराचवंर गांव मे पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे के समीप विशेश्वरनाथ महादेव के मंदिर में शनिवार की रात मंदिर का गेट और गर्भगृह के गेट का ताला तोड़कर उसमे रक्खा इनवर्टर, बैटरी,साऊड मशीन, पीतल की घंटी, आलमारी में रखा चढ़ावा का पैसा सहित शीशे की फ्रेमिंग मे स्थापित दुर्गा माता की सोने की मांटीका पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया । भोर में पूजा करने गये लोगो ने गेट का ताला टूटा देखकर आश्र्चर्य चकित हो गये।अन्दर प्रवेश किये तो अन्दर का सारा सामान अस्त व्यस्त था। लोगों ने इसकी सूचना गांव के लोगो को दिया। चोरी की जानकारी होते ही ग्रामीण मंदिर पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दिये। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंचगई। थानाध्यक्ष रमेश पटेल ने बताया कि ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर जाकर जाँच किया गया है जल्द से जल्द चोरी का खुलासा किया जायेगा। इस मामले में अंजनी सिंह ने अज्ञात चोरो के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है।




