
गाजीपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार हुआ। जिसमें 39 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए। मौके पर पांच का निस्तारण किया गया। सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार 283 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर 38 शिकायत पत्रो का निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता 25 /प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें तीन का मौके पर निस्तारण किया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 26 शिकायत प्राप्त हुए जिसमें से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। कासिमाबाद तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 18 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर चार का निस्तारण किया गया। तहसील मुहमम्दाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 52 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर 12 निस्तारण किया गया। तहसील जखनियां में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 की अध्यक्षता में 70 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें से मौके पर 05 का निस्तारण किया गया एवं तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 53 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें 06 का मौके पर निस्तारण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, उपजिलाधिकारी सदर, तहसीलदर सदर, क्षेत्राधिकारी सदर एवं समस्त सम्बन्धित अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।




