
गाजीपुर। नगर के जर्ज़र सड़को के खिलाफ चल रहे हस्ताक्षर अभियान के पांचवे दिन सिटी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में अब तक 5800 लोगो ने हस्ताक्षर कर अभियान का समर्थन किया। विवेक सिंह ‘शम्मी’ ने कहा की समय से कार्य न पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्थाओ की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए तथा कार्य न करने पर कार्रवाई होनी चाहिए। स्टेशन से उतरकर घर जा रहे राहगीरों ने हस्ताक्षर कर बताया की शहर क्षेत्र की सड़को का हाल अन्य जिलों की तुलना में बहुत ही खराब है यहां तक की कई क्षेत्रों मे तो आटोरिक्शा या टोटो तक जाने से मना कर देते हैं ।स्थानीय लोगों ने कहा की बार बार शिकायत किए जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती है।मुख्यमंत्री के निर्देश के बावजूद अधिकारी गढा मुक्त सड़क की झूठी सूचना शासन को देने का कार्य करते है जबकि धरातल पर हकीकत कुछ और ही है। इस मौके पर अनिल सिंह , मनोज सिंह, सूरज, मनीष, सक्षम श्रीवास्तव, अभिनव शर्मा, इमरान आदि लोग मौजूद रहे।




