
भांवरकोल (गाजीपुर)। पुलिस उपमहानिरीक्षक वैभव कृष्ण के निर्देश पर जिले में जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया गया। सभी थाना क्षेत्रों के चोराहों, मोड़ पर पुलिस कर्मी वाहनों की चेकिंग एवं तलाशी करते रहे। कही कहीं तो वाहनों के कागजात होने के बाद भी उनका चालान होने की जानकारी मिली। सघन वाहन चेकिंग के दौरान शनिवार को भांवरकोल थाने की पुलिस ने 35 वाहनों का चालान एवं 12 वाहनों को सीज करने की कार्रवाई किया है। समाचार दिए जाने तक वाहनों का सघन चेकिंग अभियान जारी था ।थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि बिना नंबर प्लेट एवं बिना आवश्यक कागजातों के अलावा अन्य अनियमिता पाए जाने पर वाहनों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस अवसर पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय के अलावा चौकी प्रभारी शेरपुर अनोज कुमार सिंह, पुलिस चौकी प्रभारी मच्छटी श्याम सिंह ,उप निरीक्षक देवी शंकर यादव एवं पुलिस राघवेंद्र सिंह,गौरव राय, कमलेश कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।




