Tuesday, December 9, 2025

Top 5 This Week

spot_img

डा.शरद ने खेल पखवाड़ा का शुभारंभ किया

गाजीपुर। वेलफेयर क्लब की ओर से गौरी शंकर पब्लिक स्कूल,  में बुधवार को बाल दिवस खेल पखवाड़ा मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष डॉ. शरद कुमार वर्मा और विद्यालय के प्रबंधक राजेश्वर सिंह ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। खेल प्रतियोगिताओं का संचालन क्लब के खेल प्रभारी विनोद मिश्रा ने कराया। यूरो किड्स वर्ग के साइकिल रेस में आकाश प्रथम, मानवी द्वितीय, अथर्व तृतीय, टॉफी रेस में आदर्श प्रथम, शिवांश द्वितीय, श्रेया तृतीय, टॉफी रेस कई कक्षाओं के छात्रों में अलग अलग कराया गया।

जिसके अनुसार शिवांश प्रथम, शानवी द्वितीय, दिव्यांश तृतीय, टॉफी रेस में यश प्रथम, रेहान द्वितीय, पुलकित तृतीय, बिस्किट रेस में अनमोल प्रथम, सिद्धि गुप्ता द्वितीय, शिवांश त्रिपाठी तृतीय पीनट रेस में आदित्य मौर्य प्रथम, अरशद इमरान द्वितीय, अनमोल तृतीय, टॉफी रेस में कृष्णा प्रथम, अमानत द्वितीय, विधि व काजल यादव संयुक्त रूप से तृतीय, सुई-धागा रेस में अनोखी प्रथम, निशा यादव द्वितीय, आराध्या तृतीय मार्बल रेस में आयुष प्रथम, जानवी द्वितीय, ट्रिपल लेग रेस में अनुज प्रथम, कृष्ण गुप्ता द्वितीय, आयुष कुमार तृतीय। विजेताओं को राजेश्वर सिंह, रीता सिंह, क्लब अध्यक्ष डॉ. शरद कुमार वर्मा, जनपद गवर्नर पवन पांडेय और खेल प्रभारी विनोद मिश्रा ने पुरस्कार वितरित किया। इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर लल्लन सिंह, प्रशासनिक अधिकारी सत्य प्रकाश त्रिपाठी, अनुराग गुप्ता, विजय शंकर राय, विजय श्रीवास्तव, सच्चीस, रविंद्र प्रजापति, श्रेयांशी, सुनिधि, आकांक्षा, गजाला, कविता, सुनीता सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।प्रधानाचार्य आनंद कुमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Popular Articles