
गाजीपुर। बाल दिवस के अवसर पर सेण्ट मेरीज कॉन्वेंट स्कूल तड़वनवा में एक दिवसीय विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य छात्रों की वैज्ञानिक प्रतिभा और रचनात्मकता का विज्ञान एवं कला पटल पर ‘इनौवेशन टूडे इन्सपाइरींग टूमोरो के माध्यम से प्रदर्शित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ क्वीन ऑफ अपोस्टल सोसाइटी, वाराणसी की अध्यक्ष सिस्टर मेबल ने दीप प्रज्जवलित कर किया । इसके बाद विद्यालय में बच्चों ने ईश वन्दना व स्वागत गान प्रस्तुत कर आगन्तुकों का अभिनन्दन किया । पुलिस अधीक्षक डा.ईरज राजा ने विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया।

उन्होने एलकेजी से कक्षा 12 तक के छात्रों के बनाये गये मॉडलो को देखकर सराहना किया। बच्चों ने रंरारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। एसपी डा. ईरज राजा ने कहा कि स्कूल में कला और विज्ञान प्रदर्शनियां, छात्रों को अपने विचारों, नवाचारों, और परियोजनाओं को दिखाने का मौका देती हैं. वहीं कला शिक्षा, छात्रों के जीवन को बेहतर बनाने में मदद करती है। यह उन्हें अकादमिक रूप से बेहतर प्रदर्शन करने और व्यक्तिगत चरित्र विकसित करने में मदद करती है।

कला शिक्षा से छात्रों की रचनात्मकता बढ़ती है और वे अभिनव तरीके से सोचने लगते हैं. जबकि विज्ञान प्रदर्शनियों में छात्र मॉडल दिखा सकते हैं, लाइव प्रयोग कर सकते हैं, या वैज्ञानिक विषयों पर शोध निष्कर्ष पेश कर सकते हैं। उन्होने बारी बारी से सभी छात्रों द्वारा बनाये गए विज्ञान प्रदर्शनी को देखा और विद्यालय एवं विद्यार्थियों की प्रसंशा किये। उन्होने कहा कि बच्चों ने जिस तरह कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक अपना कौशल दिखाया है काबिल ए तारीफ है। प्रधानाचार्य सिस्टर लीमा ने पुलिस अधिक्षक डा. ईरज राजा को अंगवस्त्र व पौधा देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ने जिलाधिकारी अविनाश कुमार की की पत्नी प्रीती सिंह एवं अपर जिलाधिकारी की पत्नी वर्षा का अभिवादन किया। इस मौके पर अभिभावकों, शिक्षकगण, विधार्थियों तथा विद्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।




