Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

अधिवक्ताओं ने कैंडिल जला कर व्यक्त किया आक्रोश

गाजीपुर। दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवम्बर को हुए बम ब्लास्ट मामले मे मारे गये निर्दोष लोगो के दोषी आतंकवादियो के खिलाफ अधिवक्ताओं ने सरजू पांडेय पार्क में कैंडिल जलाकर विरोध किया । अधिवक्ता परिषद ने इस घटना की घोर निन्दा करते हुए मारे गये सभी लोगो के प्रति संवेदना प्रकट किया। और इस जेहादी आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष सुधाकर राय ने बताया कि 10 नवम्बर को हुए जेहादी आतंकवाद का हम घोर निन्दा करते है। दिल्ली के लाल किले के पास हुए इस कार बम ब्लास्ट में मारे गये लोगो की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा कर आक्रोश व्यक्त किया गया। राजकुमार सिंह ने कहा कि समय रहते इन जेहादी डाक्टरो का इलाज नही किया गया तो ये हमारे लिए नाशुर बन जायेगे। ऐसे जेहादी डाक्टरो का विरोध कर इन्हे फांसी की सजा दिया जाना चाहिए और इसके जन्मदाता पाकिस्तान को सबक सिखाने की जरूरत है। जिला पंचायत सदस्य शैलेष राम ने कहा कि इस घटना को लेकर सभी लोगो में आक्रोष है। देशवासियो का खून खौल उठा है, इस घटना के जिम्मेदार जेहादी डाक्टरो की फौज को जड़ से उखाड़ फेकेने का आहवाहन किया। सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की गयी। जिसमें कृपाशंकर राय ,मानू,, पूर्व कलेक्ट्रेट बार अध्यक्ष शंकर यादव, अधिवक्ता शशिज्योति पाण्डेय, रूद्रकुमार, राजेश श्रीवास्तव, अजय कुमार तिवारी, रामकुमार राय, गोपाल राय, आशुतोष उपाध्याय, सत्यप्रकाश यादव, रमेश बिन्द, रीना त्रिपाठी, अजय शांकर, अखिलेश सिंह, जयप्रकाश, मारूति राय, सदीप वर्मा, जामवंत राम, रामअवतार सहित अधिवक्ता उपस्थित रहे।  

Popular Articles