Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

कालेज पहुंचने से पहले ही धूल से कपड़े खराब हो जाते हैं

गाजीपुर । शहर के जर्जर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए चलाये जा रहे हस्ताक्षर अभियान के तीसरे दिन 25 सौ छात्र एवं छात्राओं ने पीजी कालेज गेट पर चल रहे अभियान में हस्ताक्षर करके अपना समर्थन दिया। छात्रों ने बताया की आये दिन गोराबाजार रोड पर टोटो पलटने से लोग घायल हो रहे है। कालेज परिसर में पहुंचने से पहले ही धूल और मिट्टी से सारे कपड़े खराब हो जाते हैं। धूल के चलते आँखों में जलन की समस्या आम बात हो गई है। उबड़खाबड़ सड़क पर चार पहिया वाहनो के गुजरते समय चारो तरफ धूल ही धूल दिखाई देने लगता है। छात्र नेता राजेश प्रजापति ने कहा कि कोई भी जनप्रतिनिधि चाहे वह सत्ता पक्ष का हो या विपक्ष का, किसी को शहर के दुर्दशा के बारे में चिंता नहीं है, ये लोग सिर्फ चुनाव के समय दिखाई देते है। जनप्रतिनिधियों को जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है।

हस्ताक्षर अभियान के आयोजक विवेक कुमार सिंह ‘शम्मी’ ने कहा की समय से कार्य ना पूरा करने के लिए कार्यदाई संस्थाओं की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए तथा कार्य न करने पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर दस हजार हस्ताक्षर होने तक  अभियान चलाते रहेंगे ।मौके पर छात्रा सोनम, उपासना, रिचा, अंजलि, वेदिका,स्तुति ,वंदना,रजनी सहित सैकड़ों छात्रों ने हस्ताक्षर करके अपना विरोध दर्ज कराया।

Popular Articles