Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

मुठभेड़ में पुलिस की गोली से लूटेरा घायल

गाजीपुर। खानपुर पुलिस और स्वाट टीम ने 13 नवंबर को टड़वा गांव के मुठभेड़ में एक लूटेरे को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा तथा एक कारतूस बरामद किया है। दूसरा लूटेरा बाइक सहित भाग निकला ।खानपुर थानाध्यक्ष राजीव पांडेय तथा स्वाट टीम प्रभारी रोहित मिश्रा पुलिस टीमके साथ फरिदहां हाल्ट पर वाहन चेकिंग कर रहे थे।इसी दौरान बाइक पर दो लोग खानपुर की तरफ से आ रहे थे।  पुलिस उन्हे रूकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही बाइक सावर अनौनी की ओर भागने लगे। पुलिस बाइक सवार का पीछा कर घेराबंदी करने लगी। टड़वां के पास भागते समय बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे एक बदमाशगिर गया। पुलिस जबतक पकड़ती बाइक सवार युवक फरार हो गया। बाइक से गिरा युवक सड़क किनारे झाड़ी में छिपकर पुलिस पर फायर कर दिया। हर बार की तरह पुलिस अपने बचाती हुई फायर किया। गोली बदामाश के पैरमे लग गयी। जिससेवह घायल हो गया। जिसे तत्काल सीएचसी सैदपुर भेजा गया । गोली से घायल लूटेरे ने अपना नाम रामपुर मांझ थाना के रद्दीपुर निवासी अंगद यादव बताया। थानाध्यक्ष  राजीव पाण्डेय ने बताया कि पकड़े गये अंगद यादव के ऊपर आठ मुकदमें दर्ज है।

Popular Articles