
गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत थाना सादात, थाना करीमुद्दीनपुर के दुबिया बाजार में, थाना करण्डा, नन्दगंज, मरदह, थाना नोनहरा के ग्राम रसूलपुर अहमद में, थाना बिरनों, बरेसर, मुहम्मदाबाद, थाना जंगीपुर के अक्षय महाविद्यालय तथा सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र के कस्बो, बाजारों, स्कूल/कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि के आस-पास महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक किया । हेल्प लाइन नंबर 1090 वूमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102/108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनसुनवाई पोर्टल, साइबर सुरक्षा से संबंधित, 1930 साइबर हेल्पलाइन एवं ओटीपी, मीडिया लिंक, एस0एम0एस लिंक, वेबसाईट लिंक, एण्ड प्राइवेसी से संबंधित जानकारी दी गई। थाने पर मिशन शक्ति केन्द्र आदि के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पंफलेट आदि के माध्यम से जागरुक किया गया।




