Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

खेल हमें लक्ष्य तक पहुंचने की प्रेरणा देते हैं

जमानियां (गाजीपुर) । देवड़ी गांव स्थित एसएस पब्लिक स्कूल में बुधवार को खेल सप्ताह का शुभारंभ हुआ। विद्यालय के अध्यक्ष कैलाश नाथ सिंह ने दीप प्रज्वलित कर खेल का शुभारंभ किया। प्रबंधक राधेश्याम सिंह ने कहा कि खेल व्यक्ति में अनुशासन, एकाग्रता और टीम भावना विकसित करते हैं। उन्होंने स्वस्थ शरीर को श्रेष्ठ कर्म का आधार बताते हुए विद्यालय परिवार को हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्ष कैलाश नाथ सिंह ने कहा कि खेल हमें लक्ष्य तक पहुंचने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि खेल के मैदान की ऊर्जा कार्यस्थल पर भी सकारात्मक वातावरण बनाती है और सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने का संदेश दिया।खेल सप्ताह की पहली प्रतियोगिता में खो खो, कबड्डी की प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। जिसमें प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल में उज्वल सिंह व अखिलेश सिंह रहे। इस मौके पर ,अश्ववनी सिंह,कमलेश तिवारी, राजा सिंह व विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।

Popular Articles