
गाजीपुर। नगर क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत कराने के लिए विवेक सिंह शम्मी कई विभागों के खिलाफ मोर्चा खोल दिये है। हस्ताक्षर अभियान के दुसरे दिन कचहरी रोड पर गड्ढा मुक्त करने के मुहिम को लेकर करीब 1600 लोगों ने हस्ताक्षर करके अपना समर्थन दिया। इस अभियान में अधिवक्ताओं ने भी हस्ताक्षर करके इस आंदोलेन को पूर्ण समर्थन दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि नगर की सड़कों की ऐसी बदहाल स्थिति पहले कभी नहीं थी। सीवर का काम खत्म हुए एक वर्ष से ऊपर हो गये, फिर भी एक भी रोड का पूरी तरीके से निर्माण नहीं हो पाया है। उन्होने कहा कि मुकदमे के सिलसिले में ग्रामीण क्षेत्रों से आए हुए वादी व प्रतिवादी शहर क्षेत्र में घुसते ही शासन व प्रशासन को कोसने लगते हैं। इससे बड़ा दुर्भाग्य शहर का नहीं हो सकता है कि ग्रामीण क्षेत्र से आए लोग जिला मुख्यालय पर आकर यह कहने लगे कि शहर से अच्छी तो गांव की सड़कें हैं। हस्ताक्षर अभियान के आयोजक विवेक कुमार सिंह ‘शम्मी’ ने कहा कि दस हजार हस्ताक्षर होने तक यह अभियान चलता रहेगा। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर हस्ताक्षर कराते रहेंगे। साथ ही आम लोगों को अपने अधिकार के प्रति जागरूक भी करेंगे। इस मौके पर एडवोकेट सुरेश चंद श्रीवास्तव, एडवोकेट बृजेश राय, एडवोकेट रणजीत सिंह, एडवोकेट राजेश राम, एडवोकेट वीरेश सिंह, आदि दर्जनों वकीलों के साथ ही चंद्रिका यादव आदि स्थानीय नागरिकों ने हस्ताक्षर अभियान का समर्थन किया।




