Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

डा. परिहार इग्नू के छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए दिये टिप्स

गाजीपुर। इंदिरा गॉधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, (नई दिल्ली) अध्ययन केन्द्र 27101, पीजी0 कालेज, में जुलाई, सत्र के नये प्रवेश लेने वाले छात्रों के परिचय सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चीफ प्रॉक्टर एवं विभागाध्यक्ष बीएड., प्रोफे (डा0)एसडी.सिंह परिहार ने इग्नू के नये छात्रों परिचय प्राप्त करते हुए बताया कि किस प्रकार से पढ़ाई करना है, असाइनमेंट कैसे लिखा जाय और परीक्षा की तैयारी किस प्रकार करनी है। उन्होने छात्रों को अध्ययन सामग्री की उपयोगिता एवं  विषय की उपयोगिता के साथ ही उसकी संभावनाओं को विस्तार से बताया। डॉ परिहार ने सर्टिफिकेट तथा डिप्लोमा कोर्सेज की  उपयोगिता को उदाहरण के माध्यम से समझाया। नई शिक्षा नीति एवं इग्नू के ऊपर विशेष रुप से प्रकाश डाला। उन्होने पी जी टी के लिए एकल विषय पर विशेष रूप से छात्रों के विषय कॉम्बिनेशन पर  भी बात हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता इग्नू अध्ययन केन्द्र के समन्वयक प्रोफे0 (डा) एसएन0 सिंह ने छात्रों तथा काउंसलर के प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में काउंसलर डॉ राम दुलारे, डॉ अंजनी कुमार गौतम, डा. शिप्रा श्रीवास्तव, डा. भावना श्रीवास्तव, नीरज कुमार सिंह, सुनील कुमार, प्रमोद कुमार, अरुण कुमार कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन सह समन्वयक इग्नू डॉ पीयूष कांत सिंह ने किया।

Popular Articles