Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

विवाहिता ने लगाई गंगा में छलांग

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता महिला ने पारिवारिक कलह के चलते मंगलवार की सुबह जमानियां धरम्मरपुर पुल से गंगा में छलांग लगा दिया। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ जुट गई । गंगा में मछली मार रहे मछुआरों ने नाव लेकर दौड़ पडे और डूब रही विवाहिता को बचा लिया। लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलतेही आरक्षी अनूप कुमार राय मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से विवाहिता को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया।उपचार के बाद महिला को कोतवाली लाया गया। कोतवाली प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि जमानिया-धरम्मरपुर पक्का पुल से विवाहिता ने आत्महत्या करने प्रयास किया। लेकिन नदी में मछली पकड़ रहे मछूआरों ने डूब रही महिला को तत्परता दिखाते हुए बचा लिया। महिला को समझा बुझा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

Popular Articles