Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

गुस्साः दो सौ साठ लोगों ने किया हस्ताक्षर

गाज़ीपुर। शहर की खस्ताहाल सड़कों पर चलना जोखिमभरा हो गया है। आये दिन टोटो पलट जार हा है और बाइक सवार गिर रहे है। इसके बाद भी जिला प्रशासन खामोश है। ऐसे में समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी के नेतृत्व में शहर की जर्जर सड़कों से परेशान नागरिकों ने अब जिम्मेदार विभागों के खिलाफ आवाज बुलंद कर दी है। शम्मी लगातार शहर की समस्याओं के खिलाफ लड़ते आ रहे है। एक बार फिर शम्मी ने नगर के सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरु कर दिया । इस अभियान का शुभारंभ लाल दरवाजा क्षेत्र से बुद्धि शुद्धि यज्ञ के साथ किया गया। इसमें सैकड़ों नागरिकों ने भाग लेकर नगर की टूटी सड़कों की मरम्मत की मांग की और प्रशासन से ठोस कदम उठाने की अपील की। शम्मी सिंह ने कहा कि पिछले सात वर्षों से सीवर निर्माण कार्य के चलते पूरा शहर गड्ढों में तब्दील हो चुका है। कार्यदायी संस्थाएं निर्माण कार्य में सरकारी मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रही हैं। ठेकेदारों की मनमानी के कारण शहर की सड़कों की हालत बदतर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार, सीवर कार्य समाप्त होने के बाद कार्यदायी संस्था को सड़क को पूर्व अवस्था में पुनर्निर्मित कराना होता है, लेकिन नगर की लगभग सभी सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया है।

इससे आम जनमानस का घरों से निकलना, बच्चों का स्कूल जाना, मरीजों का अस्पताल पहुंचना और व्यापारियों का व्यापार करना तक मुश्किल हो गया है। क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष राजकुमार सिंह और व्यापार मंडल के अध्यक्ष गुड्डू केसरी ने अभियान में हस्ताक्षर करने के बाद बताया कि बड़ी बाग चुंगी से आदर्श बाजार तक, पीर नगर चौराहे से सैनिक चौराहे तक, और विकास भवन चौराहे से साईं मंदिर रोड तक की सड़कें लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधीन आती हैं।जबकि बाकी सड़कों की देखरेख की जिम्मेदारी नगर पालिका की है। कहा कि सीवर का कार्य करने वाली संस्था और नगर पालिका या पीडब्ल्यूडी के बीच कोई तालमेल नहीं है। जिसके चलते सड़कों की मरम्मत नहीं हो पा रही। अभियान के दौरान मौजूद लोगों ने नगर पालिका, पीडब्ल्यूडी, नमामि गंगे परियोजना, जल निगम और सीवर निर्माण करने वाली संस्थाओं को शहर की सड़कों की बदतर हालत का जिम्मेदार ठहराया। अभियान के पहले दिन करीब 260 नागरिकों ने हस्ताक्षर कर विरोध दर्ज कराया है। अभियान में राजकुमार सिंह, गुड्डू केसरी, संजय सिंह, मधु यादव, मुलायम यादव, अंसार अहमद, अनिल सिंह, कथा वाचक अमृत उपाध्याय,रामचंद्र अग्रहरी, अविनाश राय, देवांशु श्रीवास्तव, रिशु, राहुल सिंह, अजय सिंह शास्त्री, बाबी सिंह समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Popular Articles