Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

अभिनेता अंजन श्रीवास्तव पहुंचे बीएसडी थियेटर

रेवतीपुर (गाजीपुर)। अभिनेता अंजन श्रीवास्तव ने सोमवार को एक विद्यालय का दौरा किया। उनके साथ उनकी पत्नी भी थीं। इस दौरान उन्होंने बीएसडी. थिएटर ग्रुप के छात्रों से मुलाकात किये और उन्हें अभिनय की बारीकियों से अवगत कराया। गहमर गांव निवासी अंजन श्रीवास्तव ने धारावाहिक ‘वागले की दुनिया’ से घर-घर में पहचान बनाई है। उन्होंने ‘गोलमाल’, ‘पुकार’, ‘खुदा गवाह’, ‘कभी हां कभी ना’, ‘भारत एक खोज’, ‘घातक’, ‘रंग’, ‘चक दे इंडिया’ और ‘सैम मानेकशॉ’ जैसी सैकड़ों फिल्मों में भी अभिनय किया है।अभिनेता ने छात्रों के साथ अपने रंगमंचीय और फिल्मी करियर के अनुभव साझा किए। उन्होंने छात्रों द्वारा पहले प्रस्तुत किए गए नाटक ‘बेटी वियोग’ और ‘जनक्रांति 1942@गाजीपुर’ के वीडियो भी देखे। छोटे बच्चों के अभिनय से प्रभावित होकर, उन्होंने उनके अगले कार्यक्रम में शामिल होने का वादा किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कुमार राय ने अंजन श्रीवास्तव और साहित्य चेतना समाज के संस्थापक अमरनाथ तिवारी ‘अमर’ का स्वागत किया। प्रबंधक बिपिन बिहारी राय ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रभाकर त्रिपाठी, संगीता तिवारी, रागिनी प्रभाकर, श्रवण कुमार जायसवाल, गोपाल कृष्ण राय, ऋषिकांत राय, दिनेश राय, प्रमोद खरवार, अंजय राय, चंद्रशेखर राय, शुभम राय और जामवंत राय सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Popular Articles