
गाजीपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश के निर्देश पर विधिक सेवा दिवस पर सभी तहसीलो में विधिक सेवा दिवस मनाया गया। इस मौके पर रैलियां निकाली गई। विधिक सेवा दिवस मनाये जाने का उद्देश्य आम जनमानस में उनके अधिकारों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रचार-प्रसार करना है।विधिक सेवा दिवस के अवसर पर विजय कुमार- चतुर्थ, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी व राजकीय सम्प्रेक्षण गृह व राधिका इण्टर कालेज, गोराबाजार से रैली निकाल कर विधिक सेवा दिवस का शुभारम्भ व गोष्ठी का आयोजन किया । इस अवसर पर अवधेश कुमार शर्मा, कनिष्ठ लिपिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पराविधिक स्वयंसेवकगण/अधिकार मित्र सत्य प्रकाश, उजाला श्रीवास्तव, सरीन फातिका, राकेश कुमार पाण्डेय व छाया कुरील उपस्थित रहे।




