
गाजीपुर। सदर ब्लाक के सभागार में उप निदेशक (पंचायत) वाराणसी मंडल के मार्गदर्शन में सभी सहायक विकास अधिकारी(पंचायत) एवं प्रत्येक विकास खंड से एक क्षेत्र पंचायत सदस्य का एक दिवसीय प्रशिक्षण ग्राम पंचायत के स्वयं के आय श्रोत किया गया।प्रशिक्षण का शुभारंभ अपर जिला पंचायत राज अधिकारी अभयराज यादव,, वरिष्ठ फैकल्टी डीपीआरसी चंदौली सहायक विकास अधिकारी(प) सुनील सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया ।श्री अभय राज ने कहा कि ग्राम पंचायत का आय का श्रोत बढ़ाने के लिए सबसे पहले जो भवन मरमत योग्य हो। उसे मरम्मत कराकर उसे प्रयोग में लाए। उन्होने कहा कि गौशाला पर गोबर से खाद बनाकर,पंचायत सचिवालय पर स्थापित सीएसी पर सुविधाएं देकर, मेलों का आयोजन कर,अन्य ऐसे निर्णय लेकर ग्राम पंचायत का आय का श्रोत बढ़ा सकते है। प्रशिक्षण में प्रशिक्षक कन्हैया राम, शशि कुमार एवं सुनील सिंह ने ओएसआर क्या है, ओएसआर क्यों जरूरी है,ओएसआर का क्या प्राविधान है, पर प्रशिक्षण दिया गया।




