
गाजीपुर। अखिल भारतीय एवं केंद्रीय सेवाओं के 12 अधिकारी प्रशिक्षु पहुंचे। इनमें एक प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), तीन प्रशिक्षु भारतीय पुलिस सेवा (IPS), दो प्रशिक्षु भारतीय विदेश सेवा (IFS), एक प्रशिक्षु भारतीय वन सेवा (Indian Forest Service), एक प्रशिक्षु भारतीय कॉर्पोरेट विधि सेवा (ICLS), तीन प्रशिक्षु भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) तथा एक प्रशिक्षु भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (IRMS) के अधिकारी शामिल हैं। गाजीपुर आने पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों से भेंट कर उनका स्वागत किया। डीएम ने उन्हें जिले की भौगोलिक, सामाजिक, आर्थिक एवं प्रशासनिक संरचना से अवगत कराया । जिलाधिकारी ने प्रशिक्षु अधिकारियों को जिले के विकास कार्यों, प्रशासनिक प्राथमिकताओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी अधिकारी प्रशिक्षु विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति, जनजीवन, शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन तथा स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी प्राप्त करेंगे।




