
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के युवा नेता अभिनव सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ नगर पालिका की पोल खोलने के अभियान के तहत वार्ड नम्बर पांच मियांपुरा मुहल्ले में भ्रमण किया गया।वार्ड का भ्रमण करने के पश्चात मियांपुरा स्थिति शमशाद अहमद के आवास पर हुई बैठक में अभिनव सिंह ने कहा कि यह वार्ड पूरी तरह से अव्यवस्था का शिकार है। उन्होंने कहा कि घाट की नियमित सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। गंगा स्नान एवं पूजन के लिए आने वाले स्नानार्थियों को गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है। शहर का सारा गंदा पानी नाले के रास्ते गंगा में गिर रहा है। नाला भी पूरी तरह से खुला हुआ है। जिसके चलते तमाम आवारा पशु नाले में गिरते रहते हैं। वार्ड की गलियां व सड़कें पूरी तरह से जाम है। विधुत खंभे भी कमजोर है। इस वार्ड में सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। सफाई कर्मी लापता है। नगरपालिका पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। उसका नगर की समस्याओं से कुछ भी लेना देना नहीं है। महिला सभा की नगर अध्यक्ष अल्का अग्रवाल ने नगर में हो रहे आधे अधूरे सीवर के काम के चलते नगर की जनता काफी दुखी हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से सीवर का काम जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग किया। बैठक में राजदीप रावत,विनय साहू ,मखन्चू चौधरी , संजय यादव,मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद दानिश,शहजाद,शाजिद खान,गौतम कुशवाहा,आसिया बानो, हसीना बेगम, पिंटू यादव,भानुमती देवी, शाहिद अंसारी,आदि उपस्थित थीं।




