Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

एडीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया बैठक

गाजीपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार  ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिकारी के साथ मतदेय स्थलों के संभाजन एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में रायफल क्लब में बैठक हुई। बैठक में 28 अक्टूबर के निर्देशानुसार मतदेय स्थान का सम्भाजन अधिकतम 1200 मतदाताओं के आधार पर कराये जाने का निर्देश दिया गया है। अपर जिलाधिकारी ने आयोग के निर्देशों से सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया एवं उन्हें आयोग से मिले निर्देशों की प्रति भी उपलब्ध करायी । भौतिक सत्यापन 29 अक्टूबर से 04 नवंबर के बारे में सभी राजनैतिक दलों को बताया गया। भवन के सत्यापन के साथ-साथ यह भी देखा जायेगा कि उस मतेदय स्थल में अंकित मतदाताओं का निवास उस भवन के आस-पास भौतिक रूप से होना चाहिए। मतदेय स्थलों का निर्धारण करने के पश्चात् मतदेय स्थलों की एक नई सूची तैयार की जायेगी। जिसका आलेख्य प्रकाशन दिनांक 10 नवंबर को करा दिया गया है जिसकी प्रति सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिला स्तरीय प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया गया है।  अपर जिलाधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों से आग्रह किया कि सम्भाजन के सम्बन्ध में जो भी आपत्तियां हो उसे जल्द से जल्द उपलब्ध करा दे ताकि समय से उसका निस्तारण किया जा सके। बैठक में भाजपा के कार्यालय मंत्री राजन प्रजापति, बसपा के जिला सचिव सुबास राम सिपाही, सपा के जिला सचिव राजेश कुमार यादव, आम आदमी पार्टी जावेद अहमद तथा  नागेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे।

Popular Articles