Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

दाह संस्कार कर गंगा नहाते समय तीन किशोर डूबे

गाज़ीपुर। शहर कोतवाली के शमशानघाट पर अंतिम अंतिम संस्कार कर पोस्ताघाट पर गंगा नहाते समय तीन किशोर डूब गये। डूबने की जानकारी मिलते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। रजागंज चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचकर मोटरवोट से तलाश शुरु कर दिये। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये। जानकारी के अनुसार बहादुरगंज के वार्ड नंबर 6 निवासी महेन्द्र जायसवाल (75) का निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार करने के लिए वहां के लोग शमशान घाट पर आये थे। दाह संस्कर करने के बाद लोग बगल के पोस्ताघाट पर गंगा स्नान करने गये। गंगा स्नान करते समय वार्ड दो निवासी आदित्य जायसवाल (17), मंडोल मदेशिया (17) तथा वार्ड 6 निवासी कुंदन मौर्या(16) डूबने लगे। तीनों को डूबता देख वहा स्नान कर रहे लोग चिल्लाने लगे। जबतक लोग बचाने का प्रयास करते तीनों गहरे पानी डूब गये। घटना की जानकारी मिलते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रजागंज चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से मोटरवोट से किषोरों की तलाश करने लगे। इसकी जानकारी होते ही सीओ और कोतवाली प्रभारी पुलिस कर्मियों के साथ पोस्ताघाट पर पहुंच गये। पुलिस गोताखोरो की मदद से तलाश करवा रही है।

Popular Articles