
गाजीपुर। सनबीम स्कूल महराजगंज का वार्षिकोत्सव धूम.धाम से सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि वाइस चांसलर जयप्रकाश नारायण विश्वविद्यालय छपरा बिहार के डा. हरिकेश सिंह तथा गेस्ट आफ आनर मि. प्रतिमा गुप्ता (असिस्टेंट डायरेक्टर सनबीम ग्रुप आफ एजुकेशनल इन्स्टिट्यूशन्स) थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ तुलसी वेदी पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने शास्त्रीय संगीत से सजे स्वरान्जल गीत की मनमोहक प्रस्तुति से वहां उपस्थित जनसमूह का मनमोह लिया। उसके बाद सनबीम स्कूल का वार्षिक रिपोर्ट विद्यालय की प्रधानाचार्य अर्चना कुमारी ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम में छात्रों ने रनवे रेडियंस कार्यक्रम में प्रस्तुति से स्वदेशी अपनाने और खादी की उपयोगिता दर्शायी गयी । इसके बाद विरासत आफ गुजरात कार्यक्रम में छात्र एवं छात्राओ ने नृत्य की प्रस्तुति की। नर्सरी से के0जी0 सेक्शन के बच्चों ने गिगल विगल एक्सप्रेस के द्वारा मनोरंजक नृत्य की ऐ प्रस्तुति की। इसके बाद कक्षा 9वी से 11वीं के विद्यार्थियों ने कहानी खून और नमक की प्रस्तुति में आजादी की लड़ाई में स्वतंत्रता सेनानियो के बलिदान को लघु कथा एवं चलचित्र के माध्यम से दर्शाया गया । उसके बाद पंचतत्व कार्यक्रम के माध्यम से छात्र छात्राओं द्वारा सृष्टि मे जीवन के लिए महत्वपूर्ण पांच तत्व (पृथ्वी जल अग्नि वायु और आकाश) की उपयोगिता एवं पर्यावरण सम्बन्धी जागरूकता को नृत्य द्वारा प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।

डा0 हरिकेश सिंह ने कहा कि सनबीम स्कूल अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और अच्छी शिक्षा के आधार पर जिले का अग्रणी विद्यालय बन चुका है। उन्होनें छात्र.छात्राओं को उनके अतूलनीय प्रदर्शन को सराहते हुए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अगले क्रम में कक्षा 6वीं से 11वीं तक के बच्चों ने कार्यक्रम शक्ति के माध्यम से अनूठे नृत्य कला का प्रदर्शन कर जोश और उमंग को ऐसा बिखेरा। प्रतिमा गुप्ता ने विद्यालय की व्यवस्था व छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए सनबीम स्कूल को जिले में शिक्षा व्यवस्था और बच्चों के मानसिक शारीरिक बौद्धिक विकास के क्षेत्र में एक सफल संस्थान बताया। उन्होंने सनबीम स्कूल के विद्यार्थियों को उनके भविष्य को लेकर योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। विद्यालय के चेयरमैन केपी सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथियों अध्यापकों विद्यालय के कर्मचारियों अभिभावकों एवं छात्र छात्राओं का धन्यवाद प्रकट करते हुए सबका आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में अतिथियो का विद्यालय के चेयरमैन केपी सिंह, वाइस चेयरमैन शोभा सिंह, डायरेक्टर नवीन सिंह, डायरेक्टर प्रवीण सिंह, स्मिता सिंह विद्यालय की प्रधानाचार्य अर्चना कुमारी, संचालन प्रबंधक रविप्रताप श्रीवास्तव, एकेडमिक हेड सरोन जालान, उप प्रधानाचार्या तहसीन आब्दि, को-आर्डिनेटर सानिया सिदरा, सुभ्दा समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे। संचालन कक्षा 12वीं की छात्रा श्रेया तिवारी कक्षा 11वीं की छात्रा साची यादव सौम्या मिश्रा, भव्या स्वर्णिम कक्षा 10वीं की छात्रा जेसिका कुशवाहा कक्षा 8वीं की छात्रा अराध्या राय एवं छात्र श्रेयस सिंह तथा कक्षा 7वीं की छात्रा अन्वेशा शर्मा ने किया।




