
नंदगंज (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के रजादी गांव स्थित प्रेम कुमार निषाद के बंद मकान में गुरुवार की रात चोर गेट का ताला तोड़कर जेवरात व आठ हजार रूपये नकदी सहित कई सामान उठा ले गये। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन में जुट गई। रजादी गांव निवासी प्रेम कुमार निषाद के भाई सत्यनारायण निषाद कानपुर में परिवार के साथ रहते है। कानपुर में वह गिरकर घायल हो गए थे। अपने भाई को देखने के लिए वह परिवार के साथ एक सप्ताह पहले घर में ताला बंद कर कानपुर गए थे। गुरुवार की रात चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुसकर बक्सा,आलमारी का लाकर तोड़कर उसमें रखा लाखों रुपये के जेवरात और आठ हजार रूपये नकद उठा ले गए। सुबह जब आस-पास लोगों ने जब उनके घर का ताला टूटा देखा तो प्रेमकुमार को सूचना दी। चोरी की जानकारी मिलते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। जब कुछ लोग अंदर गये तो देखा कि चार कमरे का ताला टूटा हुआ है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रभारी शिवपूजन ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी




