Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

छात्रों को ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट से बचाव की दी गई जानकारी

गाजीपुर। जिला अपराध निरोधक समिति की ओर से शुक्रवार को शहीद स्मारक गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज मोहम्मदाबाद में साइबर सुरक्षा और यातायात जागरूकता पर कार्यक्रम किया गया। साइबर सुरक्षा सत्र में साइबर प्रभारी शिवाकांत मिश्रा एवं शुभम सिंह ने छात्रों को ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया फ्रॉड एवं संदिग्ध लिंक से बचाव के उपाय बताए। यातायात उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए छात्रों को ट्रैफिक सिग्नल, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व को बताया। सीओ सुधाकर पाण्डेय ने छात्रों से सीधा संवाद करते हुए साइबर अपराधों से बचने के व्यावहारिक तरीके बताए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करनी चाहिए। कोतवाली प्रभारी रामसजन नागर ने भी साइबर जागरूकता को समय की आवश्यकता बताया और छात्रों को जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा दी। जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर फैल रहे नए साइबर फ्रॉड्स और फर्जी ऐप्स से बचने के तरीके साझा किए। छात्रों ने अनेक प्रश्न पूछे जिनका विशेषज्ञों ने समाधान किया। इस मौके पर डॉ. आस्था साक्षी (मिशन शक्ति प्रभारी), डॉ. अवनीश कुमार सिंह, डॉ. माधवम सिंह, मोहम्मद रशीद रब्बानी ,वसीम रजा, सुजीत कुमार सिंह, शेरशाह, मुकेश उपाध्याय, विनीत दुबे तथा कमलदेव राय सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार तथा संचालन डॉ. माधवम सिंह ने किया ।

Popular Articles