Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

वाद विवाद प्रतियोगिता में विजय लक्ष्मी प्रथम एवं आद्या रघुवंशी द्वितीय

गाजीपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के सम्मान में एक भारत आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज में किया गया। महाविद्यालय  के प्राचार्य प्रो० (डॉ )वी. के. राय की अध्यक्षता में वाद- विवाद प्रतियोगिता का विषय विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति है और उसकी सबसे बड़ी चुनौती भी रहा। जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर राजकीय महिला महाविद्यालय की विजय लक्ष्मी प्रजापति एवं आद्या रघुवंशी रहीं।स्वामी सहजानन्द की छात्रा आयुषी सिंह एवं पलक सैनी क्रमशः तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार के लिए स्थान प्राप्त किया। सांत्वना के लिए साधना यादव स्नातकोत्तर महाविद्यालय की रहीं। निर्णायक मंडल में प्राध्यापक डॉ कृष्णानंद चतुर्वेदी, डॉ नरनारायण राय , डॉ अजय कुमार सिंह एवं डॉ कृष्णकांत दूबे रहे। प्रतियोगिता के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ रामनाथ एवं राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ पीयूष सिंह मौजूद रहे। संचालन डॉ राकेश पांडेय ने किया।  

Popular Articles