Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना हैः विधायक

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय जंगीपुर में मासिक बैठक विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र यादव के अध्यक्षता में हुई। बैठक में विधायक डॉ० वीरेन्द्र यादव ने कहा कि आज जो एसआईआर का कार्यक्रम चल रहा है। उसमें हमारे संगठन के लोग आज से लग कर एक एक घर एक एक परिवार का फॉर्म भर कर जमा कराने का काम करें और आने वाला 2027 के चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने काम करें। विधायक ने कहा कि आप सभी नेता कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है अगर आप  दिल से इस पर ध्यान दे दिये तो निश्चित रूप से आने वाला 2027 समाजवादियों का होगा । जंगीपुर प्रभारी मुन्नीलाल राजभर ने कहा कि भाजपा सरकार की जो एसआईआर  कराने की जो मंशा है वह दलित पिछड़ा आदिवासी और अल्पसंख्यक विरोधी है। उन्होने कहा कि यह सरकार जब से सत्ता में आई है तब से आम जनता को केवल गुमराह और परेशान करने के अलावा कुछ नहीं की है। बैठक के अंत में भाजपा छोड़कर आए सुजीत यादव एवं उनकी पत्नी पुनीता सिंह का विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में जिला महासचिव कन्हैया लाल विश्वकर्मा, महिला जिला अध्यक्ष विभा पाल, विधानसभा महिला उपाध्यक्ष रूक्मिना देवी,शिवराम चौहान, सचिन चौहान, युनुस खान सिकंदर, बृजेश सिंह,रामबचन यादव, निर्मल यादव, दारा यादव, गोपाल यादव, सुनील सिंह यादव, सूर्यनाथ यादव मास्टर, सुभाष यादव गुड्डू, रामप्रकाश यादव, ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र यादव, हरेंद्र यादव लालू , विजय यादव, सुनील यादव सोनू उपस्थित रहे। संचालन विधानसभा महासचिव जितेन्द्र चौहान ने किया।

Popular Articles