
रेवतीपुर (गाजीपुर)। सुहवल पुलिस ने रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान स्कार्पियों से एक तमंचा व एक कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।उपनिरीक्षक भोलानाथ सरोज पुलिस कर्मियों के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर तेज गति से जा रही एक स्कार्पियों को रोका। पुलिस ने स्कार्पियों चला रहा युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम रमवल गांव निवासी शहबाज खान बताया।पुलिस उसे पकड़ कर थाने ले आई।




