
गाजीपुर। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने सोमवार को महिला जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होने अस्पताल के विभिन्न वार्ड , एसएनसीयू लेबर रूम , अल्ट्रासाउंड रूम एवं ओपीडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी में पाया गया कि डॉक्टर मरीजो को अल्ट्रासाउंड ब्लड टेस्ट आदि करने के लिए बाहर के प्राइवेट लैब भेजते है। अस्पताल के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर एक दिन में 10 या 12 मरीज का अल्ट्रासाउंड होता है। दवाइयां बाहर से लेने को लिखी जाती हैं। निरीक्षण के दौरान ओपीडी में उपस्थित मरीजों ने अपनी समस्या बतायी।अस्पताल में मरीज के सुगमता के लिए जो लिफ्ट लगे थे वह भी संचालन में नहीं थे। जिस पर उन्होने सीएमएस एवं मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को निर्देश दिया कि व्यवस्था सही किया जाए। जिससे किसी मरीज को कोई असुविधा न हो । इसके साथ ही उन्होने फॉक्सगंज स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिला के गोद भराई व शिशु का अन्नप्राशन करते हुए महिलओ को समय से दवा व पौष्टिक आहार लेने की हिदायत दी एवं प्राथमिक विद्यालय फाक्सगंज का औचक निरीक्षण किया। जिसमें कक्षा 1 से 5 तक में 14 बच्चे थे। बच्चों के पास स्कूल यूनिफार्म नही थे। चार शिक्षक में मात्र एक ही टीचर एक ही क्लास में सब बच्चों को पढ़ाते हुए पाए गये। , बच्चो के पढ़ायी में लापरवाही एवं विद्यालय की कमियों को देखते हुए उन्होने बेसिक शिक्षा अधिकारी से इस सम्बन्ध में जांच कर स्थिती सही करने को निर्देश दिया ।




