Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

निबंध प्रतियोगिता में मुस्कान प्रथम

गाजीपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के सम्मान में जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय महिला पीजी कालेज में किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो अनिता कुमारी के संरक्षण में आयोजित इस निबंध प्रतियोगिता का विषय ‘‘सरदार पटेल, एकीकृत भारत के निर्माता‘‘ रहा। जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में राजकीय महिला पीजी कालेज की छात्रा मुस्कान प्रथम एवं विजयलक्ष्मी प्रजापति द्वितीय स्थान पर रही तथा पीजी कालेज की छात्रा आराध्या प्रजापति एवं राजकीय महिला पीजी कालेज की आद्या रघुवंशी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रज्ञा वर्मा एवं आकांक्षा सिंह को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया।  निर्णायक मंडल में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ ओम शिवानी, डॉ नेहा एवं डॉ मनीष सोनकर रहे। प्रतियोगिता के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ रामनाथ, जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, मेरा युवा भारत से लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र  एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ पीयूष सिंह मौजूद रहे। यह प्रतियोगिता 31 अक्टूबर से 25 नवंबर के मध्य चलने वाली जिला स्तरीय एकता पदयात्रा के संदर्भ में आयोजित की गई।

Popular Articles