Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

शौचालय की मरम्मत को लेकर सौपा पत्रक

गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज को पत्रक सौपा। उन्होने कहा कि 26 सितंबर से विकास भवन में सभी कार्यालयों में बिजली न आने व अन्य समस्याओं जैसे छत से कार्यालय में पानी गिरना सहित शौचालय की मरम्मत मरम्मत के नाम पर अन्य कार्यालय से सहयोग राशि दिया गया,किंतु वह समस्या जस की तस बनी हुई है। जिला विकास अधिकारी ने बिजली विभाग के एसडीओ से वार्ता कर ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए निर्देशित किया। उन्होने ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया गया की आज शाम तक विकास भवन में बिजली की आपूर्ति चालू हो जाएगी और विकास भवन के कार्यालय में छत से पानी गिरना और शौचालय के मरम्मत के लिए आरएस के संबंधित अधिकारी से वार्ता कर मरम्मत करने हेतु एस्टीमेट बनवाकर कार्य कराने हेतु निर्देशित किया गया। प्रतिनिधि मंडल में मांधाता सिंह, अभय सिंह, आलोक राय, अमित कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Popular Articles