Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा

रेवतीपुर (गाजीपुर)। गांव के बाबा श्याम दास कुटी के समीप गायत्री परिवार की ओर से दो से पांच नवम्बर तक चार दिवसीय 24 कुंडीय राष्ट्रीय शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का रविवार से शुभारंभ हो गया। गायत्री महायज्ञ के पहले दिन रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्वालू गंगा जल से भरे कलश लिए यज्ञ स्थल‌ से मुख्य मार्ग होते हुए गाँव का भ्रमण करते हुए मुख्य मार्ग से पुन: यज्ञ स्थल पहुंचे।इस भव्य एवं विशाल कलश यात्रा के दौरान गाजे बाजे के जरिए बज रहे भक्ति धूनों पर श्रद्धालु झूमते हुए गगनभेदी जयकारे लगा रहे थे,जिससे कि पूरा माहौल भक्तिमय होता रहा।अंत में मंडप पूजन के बाद बेदी पूजन व द्वार पूजन किया गया। श्रद्वालूओ की को देखते हुए जमानियां सर्किल के सभी थानों की पुलिस जिसका नेतृत्व रेवतीपुर प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर कर रहे है। महायज्ञ,कथा के लिए हवन कुंड,मंच पंडाल‌ बाहर से आने वाले साधु संतो के लिए कुटिया का निर्माण भी पूरा हो चुका है।इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश राय ने बताया कि यह महायज्ञ जिसमें भाग लेने के लिए विभिन्न सदुर अन्य जगहों से बडे पैमाने पर साधु संत भाग ले रहे है,कहा कि हर रोज शाम संगीतमय प्रवचन,इसके अतिरिक्त अन्य आयोजन भी सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा में विशेष महत्व रखता है,गायत्री मंत्र को संजीवनी शक्ति कहा जाता है और इसका जप तथा यज्ञ करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा,शुद्धि एवं दिव्यता का संचार होता है। इस अवसर पर विजयशंकर पाल,जयशंकर राय,मयंक,बंगा पांडे,अंजनी राय,अनिल शर्मा,हरेरामपाल,भोला पांडेय,प्रिंस,पंकज राय,सदाशिव शर्मा,मृतुंजय राय,विनोद खरवार,गोपाल राय,छोटक पाठक,अशोक यादव आदि मौजूद रहे।

Popular Articles