Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

धान के खेत में मिला युवक का शव

दिलदारनगर (गाजीपुर) । थाना क्षेत्र के सरैला गांव के ताल में पानी से भरे धान के खेत में रविवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई। सूचना मिलते ही सीओ अनिल कुमार भी मौके पर पहुंच गये। जानकारी के अनुसार दिलदारनगर – देवैथा मार्ग पर मिर्चा गांव के सामने सड़क से दूर पानी से भरे धान के खेत में कुछ लड़के मछली मारने गए थे। जिनकी नजर खेत में पड़े शव पर पड़ी तो वह सन्न रह गए। युवकों ने शव होने की जानकारी ग्रामीणों को दिया।। जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला। काफी प्रयास के बाद युवक की पहचान नहीं हो सका। उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं था। उसका गमछा दूरी पर पड़ा था। था। उसकी उम्र करीब 35 वर्ष है। उप निरीक्षक सतेंद्र सिंह चंदेल ने बताया की शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्प्ष्ट होगा।

Popular Articles