Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

भगवान सहस्त्रबाहु शक्तिशाली एवं पराक्रमी थेः अटल

गाजीपुर । भगवान सहस्त्रबाहु का जन्म जयंती समारोह रविवार को मनाया गया। नवाब फाटक से शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा लाल दरवाजा, मिश्रा बाजार होते हुए रौजा स्थित एकक मैरिज हाल में पहुंची, जहां नव मनोनीत पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया गया। शोभा यात्रा में घोड़ा, विभिन्न झांकियां एवं धार्मिक कार्यक्रम हुआ। जगह जगह रुककर वाराणसी से आए कलाकारों द्वारा महीसा और मर्दनी, शिव तांडव आदि प्रस्तुत किया। शोभायात्रा में भगवान सहस्त्रबाहु, माता सरस्वती एवं भगवान हनुमान की झांकी आकर्षण के केंद्र रही। राष्ट्रीय महासचिव अटल जायसवाल ने संवर्गीय जायसवाल समाज के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष अनिल जायसवाल, महामंत्री पप्पू जायसवाल समेत अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई ।  राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि भगवान सहस्त्रबाहु बहुत शक्तिशाली एवं पराक्रमी थे। उनकी वीरता की गाथा आज भी लोग गाते हैं। अपने आराध्य की तपस्या कर उन्होंने सहस्त्र बाह प्राप्त किया था। उन्हें परास्त करने वाला उस समय कोई नहीं था। उन्होंने कहा कि समाज के लोग आपस में एकजुट हों और बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करें। विशिष्ट अतिथि दिलदारनगर के चेयरमैन अविनाश जायसवाल ने कहा कि वर्तमान समय में आपसी एकता के माध्यम से ही सफलता हासिल की जा सकती है। कहा कि समाज का व्यक्ति जिस भी क्षेत्र में आगे बढ़ रहा हो उसका सहयोग करें। शोभायात्रा में अनीता जायसवाल, सुप्रिया जायसवाल, रमेश जायसवाल, उजाला जायसवाल, रिंकू जायसवाल, विनीत जायसवाल, संजीत जायसवाल, संतोष जायसवाल आदि थे। अध्यक्षता दुर्गा जायसवाल एवं संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश जायसवाल ने किया।

Popular Articles