Tuesday, December 9, 2025

Top 5 This Week

spot_img

अंतरराष्ट्रीय एसडीजी हीरो अवार्ड  से सम्मानित हुए नवीन सिंह

गाजीपुर। सनबीम स्कूल महाराजगंज को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति समर्पण के लिए प्रतिष्ठित “अंतरराष्ट्रीय ग्लोबल सस्टेनबिल्टिी अवार्ड 2025” से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम 2 नवंबर को दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज में आयोजित हुआ, जहां अनेक शिक्षाविद्, पर्यावरणविद् और संस्थान प्रमुख उपस्थित रहे। यह सम्मान विद्यालय को हरित पहल, ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और सस्टेनेबल एजुकेशन के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक नवीन कुमार सिंह को “अंतरराष्ट्रीय एसडीजी हीरो अवार्ड 2025” से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें शिक्षा के माध्यम से सतत विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने और समाज में पर्यावरण चेतना फैलाने के लिए प्रदान किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य अर्चना कुमारी को “अंतरराष्ट्रीय जीएसए स्कूल लीडर अवार्ड 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें विद्यालय में पर्यावरण-संबंधी शैक्षणिक पहलों, छात्रों में नेतृत्व क्षमता के विकास और हरित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए दिया गया। नवीन सिंह ने कहा कि यह सम्मान विद्यालय परिवार के प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सनबीम परिवार शिक्षा के साथ-साथ समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। प्रधानाचार्य अर्चना कुमारी ने कहा कि यह पुरस्कार विद्यार्थियों के व्यवहारिक शिक्षण और पर्यावरण चेतना की दिशा में विद्यालय के समर्पित प्रयासों की पहचान है। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह उपलब्धि सतत विकास के लक्ष्यों को शिक्षा के माध्यम से साकार करने की दिशा में एक प्रेरक कदम है। विद्यालय के चेयरमैन कृष्णपाल सिंह, वाइस चेयरमैन शोभा सिंह, निदेशक प्रवीण कुमार सिंह, निदेशक स्मिता सिंह ,  उप-प्रधानाचार्या तहसीन आब्दि, संचालन प्रबंधक रवि श्रीवास्तव, एकेडमिक हेड सरोन जालान, को-ऑर्डिनेटर सानिया तथा सिदरा शुभ्दा ने विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Popular Articles