Monday, May 4, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा का टीन शेड उड़ा

भांवरकोल गाजीपुर। थाना क्षेत्र के चांदपुर स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार दोपहर बाद प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला। क्षेत्र में आई आंधी और बारिश के कारण टोल प्लाजा का टीनशेड ताश के पत्तों की तरह उड़ गया। इस प्राकृतिक आपदा में एक्सप्रेस-वे को भारी नुकसान पहुंचने की सूचना है।ओरिएंटल कंपनी के अभियंता कृष्णकांत मिश्रा ने बताया कि सोमवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि एक्सप्रेस-वे पर लगे कई इलेक्ट्रिक पोल धराशायी हो गए और टोल प्लाजा की सीलिंग व टीनशेड उखड़ कर दूर जा गिरे। टीनशेड की चपेट में आने से कई इलेक्ट्रिक तार और सर्किट भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस अफरा-तफरी के कारण एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह ठप रहा।अभियंता के अनुसार, इस आंधी-तूफान से टोल प्लाजा को करीब 30 लाख रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत का काम जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा ताकि व्यवस्था सामान्य हो सके। बता दें कि यह टोल प्लाजा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के चैनेज नंबर 335 किमी पर स्थित है।

Popular Articles