
गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को जिलाधिकारी के नामौजूदगी में उनके प्रतिनिधि अतिरिक्त उप जिलाधिकारी विनोद जोशी को पत्रक सौंपा। जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि विनोद जोशी से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के पत्रक पर प्रकाश डाला और उन्होंने कहा कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण-मकान सूची एवं मकानों की गणना में लिपिक व चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का शिक्षक लिखकर प्रशिक्षण लेने एवं कार्य का सम्पादन करने के लिए नियुक्त किया गया है।जो त्रुटी पूर्ण है,जबकि उक्त कार्य हेतु माध्यमिक शिक्षक संवर्ग पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं।दुर्गेश श्रीवास्तव ने स्पष्ट किये की या तो लिपिक /परिचारतक को जनगणना कार्य से मुक्त किया जाय, या उनके सामने लगे शिक्षक पद को परिवर्तन किया जाय।प्रतिनिधि मंडल में ओंकार नाथ पांडेय,अभय सिंह, राकेश पांडेय,लालजी यादव, यस पाल सिंह,मयंक यादव, आदि लोग मौजूद रहे।




