Monday, May 4, 2026

Top 5 This Week

spot_img

ऑपरेशन वज्र’ के तहत कई ठिकानों पर छापेमारी

गाजीपुर। ऑपरेशन वज्र’ के तहत पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। माफिया मुख्तार अंसारी के IS-191 गैंग पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने एक साथ 61 सदस्यों और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी की। इस छापेमारी अभियान से माफियाओं में हड़कंप मच गया। पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने पत्रकारों को बताया कि पांच थानों की 12 गठित पुलिस टीम ने छापेमारी की है। इस दौरान 24 लोगों हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह छापेमारी जिले के पांच थाना क्षेत्रों मोहम्मदाबाद, भांवरकोल, करंडा, जंगीपुर और सदर कोतवाली में एक साथ की गई। इस अभियान की कमान पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने संभाली है। पुलिस का फोकस गैंग के फरार सदस्यों और उनके नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करना है।छापेमारी के दौरान पुलिस ने गैंग से जुड़ी फरार 50 हजार की इनामी मरहूम मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी की तलाश में मोहम्मदाबाद स्थित फाटक आवास पर दबिश दी। इस दौरान सांसद अफजाल अंसारी के आवास पर भी पुलिस पहुंची और उनके बड़े भाई, पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी से पूछताछ की गई।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को गोपनीय जानकारी मिली थी कि IS-191 मुख्तार अंसारी गैंग के सदस्य जिले में अवांछनीय गतिविधियां कर रहें हैं। पुलिस ने अब तक 24 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इन 61 लोगों के पास कुल 90 असलहे थे। पुलिस इन सभी शस्त्रों का फिजिकल वेरिफिकेशन कर रही है कि वे कहां जमा हैं और उनका वर्तमान स्टेटस क्या है।कुछ शस्त्रों के निलंबन या निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी विभिन्न स्तरों पर हुई है।

Popular Articles